यहोवा मेरा चरवाहा, कोई कमी मुझे ना हैं,
मेरे साथ यहोवा निस्सी, मेरी जंग वो लड़ता हैं
वो गढ़ मेरा मेरी चट्टान, मुझे ख़ौफ किसी का नहीं
मैं खून खरीदा हूं, मैं रुह से जन्मा हूं, जगत की ज्योति हूं, नमक मैं पृथ्वी का
पद 1
यहोवा के हाथों की रचना मैं हूं, जयवंत होकर सदा मैं चलूं
मेरी रगों में यीशु का लहू, हर पल मैं तारीफ़ उसकी करूं
सब बातें मिल कर मेरे लिए, भलाई पैदा करें-2,
मैं खून खरीदा हूं….
पद 2
कोई श्राप मेरा हिस्सा नहीं, बीमारी मेरा हिस्सा नहीं
मुझमें यीशु रहता हैं, शैतान का कोई वास नहीं
मेरे अंदर रुह की आग हैं, रुह का उजाला हैं-2,
मैं खून खरीदा हूं….
Kidhar Ja Rahe Ho
किधर जा रहे हो