15 October 2026✝ मसीही संगीत की दुनिया
Today's Song

Ji Utha Yeshu Ji Utha - जी उठा यीशु जी उठा

Ji Utha Yeshu Ji Utha - जी उठा यीशु जी उठा
👁 21 Views
Support SongDP

जी उठा यीशु जी उठा यीशु जी उठा हाँ जी उठा है

हैलेलुईयाह हैलेलुईयाह यीशु मेरा ज़िंदा है हैलेलुईयाह

मेरा यीशु ज़िंदा हुआ है (2)

पद 1

तीसरे दिन जब कब्र पे आयी पाया कब्र को खाली

हुई घबराहट डर कर बोली किसने लाश चुरा ली

वो हाज़िर बोला फरिश्ता मत ढूंढो वो जी उठा है।

मेरा यीशु ज़िंदा खुदा है।

पद 2

खून बहाया सब की खातिर सबके पाप उठाये

धुंधले जीवन सब हो उजागर नूर जो उसका छाये

रहमत का बानी बड़ा है यीशु ही फकत खुदा है।

मेरा यीशु ज़िंदा खुदा है।

पद 3

उसकी तम्मना मुक्त हो हर रूह और हर रूह बच जाए

हर कोई हो स्वर्ग का वासी दोजक से बच जाए

बलिदान का वो ही बर्रा है जीवन हक वो ही राह है।

मेरा यीशु ज़िंदा खुदा है।