15 October 2026✝ मसीही संगीत की दुनिया
Today's Song

Tum Mere Hi Jaise Ban Jaoge - तुम मेरे ही जैसे बन जाओगे

Tum Mere Hi Jaise Ban Jaoge - तुम मेरे ही जैसे बन जाओगे
👁 21 Views
Support SongDP

तुम मेरे ही जैसे बन जाओगे ×2

पीओगे लहू और बदन खाओगे ×2

पद 1

होगा मुकम्मल साथ हमारा

छोड़ूंगा न मैं, हाथ तुम्हारा ×2

दृढ़ता और स्थिरता में बन जाओगे

पीओगे लहू और बदन खाओगे ×2

तुम मेरे ही जैसे बन जाओगे...

पद 2

जो स्वर्ग से उतरी, वो रोटी हूँ मैं

जो जीवन है देती, वो ज्योति हूँ मैं ×2

वचनों पे मेरे तुम चल पाओगे

पीओगे लहू और बदन खाओगे ×2

तुम मेरे ही जैसे बन जाओगे...

पद 3

मैं अल्फा-ओमेगा, मैं जीवन का पानी

जो मुझसे पीये वो, रहे फिर न खाली ×2

मेरे गुणों से तुम भर जाओगे

पीओगे लहू और बदन खाओगे ×2

तुम मेरे ही जैसे बन जाओगे