16 October 2026✝ मसीही गीत, नाम, क्विज़ और प्रेरणा
Today's Special

Tujhko Pata Hai Meri Zaroorat Ka - तुझको पता है मेरी जरूरत का

Tujhko Pata Hai Meri Zaroorat Ka - तुझको पता है मेरी जरूरत का
👁 12 Views
Support SongDP

तुझको पता है मेरी जरूरत का, मेरे खुदा – 2

इसे पूरा करदे, मेरे प्यारे नासरी -2,

तुझको पता है….

पद 1

सोने के महलों में मुझे नहीं रहना,

मुझे तो बस तेरे कदमों में रहना -2

मेरी सुणले दुआ, मेरे प्यारे नासरी -2,

तुझको पता है ….

पद 2

दुनियां की चीज़ों की, नहीं अभिलाषा,

मुझकों ज़रा सी भी नहीं अभिलाषा – 2

मेरा हो जा, मुझे ले अपना बना -2,

तुझको पता है….

पद 3

मांगने से पहले, ही तू देने वाला,

हद से भी ज्यादा है तू देने वाला -2

मैं कम हो जाऊं, मुझमें तू बढ़ता जा 2,

तुझको पता है …..