नासरी मेरे नासरी (4)
पद 1
जैसी ज़िन्दगी जीया तू मेरे नासरी,
जिन राहों पे चला तू मेरे नासरी (2)
उन राहों पे चलना है
मुझे तेरे जैसा बनना है
मुझे तेरे जैसा बनना है
पद 2
जैसे तू लोगों के क़रीब जाता था,
जैसे तू लोगों को, समझ पाता था (2)
समझ पाता था
मुझे ऐसे प्यार करना है
मुझे तेरे जैसा बनना है
मुझे तेरे जैसा बनना है
पद 3
जैसे तू बोलता था, देखता था तू,
न ही किसी से, कभी रूठता था तू (2)
कभी रूठता था तू
सच्चे प्यार का तू झरना है
मुझे तेरे जैसा बनना है
मुझे तेरे जैसा बनना है
पद 4
राजाओं का राजा होके, दास बन गया,
तू था समंदर, मगर प्यास बन गया (2)
मगर प्यास बन गया
तेरे लिए जीना, मरना है
मुझे तेरे जैसा बनना है
मुझे तेरे जैसा बनना है
Kidhar Ja Rahe Ho
किधर जा रहे हो